नई दिल्ली, फरवरी 13 -- सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मणिपुर हिंसा से जुड़े 11 मामलों की जांच के बारे में सीबीआई को दो सप्ताह में स्थिति रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया। साथ ही, अदालत ने केंद्र और मणिपुर सरकार से हिंसा पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जस्टिस गीता मित्तल समिति की सिफारिशों को प्रभावी तरीके से लागू करने का आदेश दिया। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गीता मित्तल की अगुवाई वाली समिति ने पीड़ितों के पुनर्वास और कल्याण के लिए अब तक कई रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेश की है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ की सुनवाई शुरू होते ही, एक पीड़ित महिला (जिसकी हाल ही में मौत हो गई) की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता वृंदा ग्रोवर ने पीठ से कहा कि उनकी जगह उनकी मां को लाया जाए। उन्होंने ...