गया, अप्रैल 26 -- मणिपुर राज्य आजीविका मिशन ( एमएसआरएलएम) के अंतर्गत सामुदायिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाएं शनिवार को मगध मेडिकल पहुंची। इस दौरान वे लोग दीदी की रसोई का जायजा लिया और यहां भोजन भी किया। इस टीम को गया व नालंदा में प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट कराया जा रहा है, जो सोमवार तक चलेगा। प्रशिक्षण सह एक्सपोज़र विजिट के माध्यम से जीविका द्वारा जिले में संचालित विभन्न गतिविधियों की जानकारी मणिपुर के सामुदायिक सदस्यों को दी गई। एकता संकुल संघ की बैठक में जीविका दीदियों ने मणिपुर की दीदियों से संवाद किया। उन्हें बोधगया में संचालित पोषक आहार वीटामिक्स, डोभी में संचालित जे-वायर्स आदि का परिभ्रमण कराया गया। इस प्रशिक्षण में मणिपुर एसआरएलएम से प्रमुख अधिकारी, किरण कुमार, विपिन, दिलीप ने भाग लिया। वहीं, जीविका के टीम सदस्यों-प्रबंधक प्रशिक्षण व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.