नई दिल्ली, फरवरी 13 -- मणिपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने गुरुवार को कथित तौर पर गोलीबारी कर अपने दो सहकर्मियों की हत्या कर दी और आठ अन्य को घायल कर दिया। जवान ने खुद भी आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल स्थित सीआरपीएफ के शिविर में रात करीब 8.20 बजे यह घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी हवलदार संजय कुमार ने अपनी बंदूक से गोली चलाई जिससे एक कांस्टेबल और एक उपनिरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद कुमार ने खुद को भी गोली मार ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी सीआरपीएफ की 120वीं बटालियन से था। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ के आठ जवान घायल हो गए हैं और उन्हें इंफाल के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.