नई दिल्ली, फरवरी 23 -- इंफाल, एजेंस। मणिपुर में सुरक्षा बलों को धमकी देने वाला वीडियो बनाने के आरोप में प्रतिबंधित संगठन कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती) के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया, 39 वर्षीय मोइरांगथेम थोइबा को विष्णुपुर जिले के थमनापोकपी से गिरफ्तार किया गया। वहीं सैखोम लेम्बुर्स सिंह को इंफाल पूर्व जिले से पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि सैखोम लेम्बुर्स सिंह जबरन वसूली में भी शामिल था। एक अन्य अभियान में मणिपुर पुलिस और असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (के) के दो काडर को गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.