नई दिल्ली, फरवरी 13 -- केंद्र सरकार ने गुरुवार को हिंसा प्रभावित मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया। यह कदम मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह द्वारा रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। सिंह का यह फैसला पूर्वोत्तर प्रांत में जातीय हिंसा के लगभग 21 महीने बाद आया था, जिसमें 250 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस दौरान हजारों लोग विस्थापित भी हुए हैं। इससे पहले बीरेन सिंह ने 9 फरवरी मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को राजधानी इंफाल में अपना इस्तीफा सौंप दिया था। बीरेन सिंह ने विधानसभा के बजट सत्र शुरू होने से एक दिन पहले इस्तीफा सौंपा था जिसके बाद बजट सत्र को रद्द कर दिया गया था। बीरेन सिंह ने अपने त्यागपत्र में कहा था, "मणिपुर के लोगों की सेवा करना सम्मान की बात रही है। मैं समय पर कार्रवाई करने और मणिपुर के हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.