नई दिल्ली, जनवरी 20 -- मणिपुर में 69वीं नेशनल स्कूल चैंपियनशिप में हिस्सा लेने गई राजस्थान की स्कूली खेल टीम के साथ उग्रवादियों द्वारा लूटपाट का मामला सामने आया है। इस वारदात ने न सिर्फ खिलाड़ियों और उनके परिजनों को झकझोर दिया है, बल्कि अंतरराज्यीय खेल आयोजनों में खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद खिलाड़ियों की ओर से जारी वीडियो वायरल हुआ, जिसके आधार पर मणिपुर सरकार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान की टीम 11 जनवरी को धौलपुर से मणिपुर के लिए रवाना हुई थी। टीम को दिल्ली से दीमापुर के लिए ट्रेन से जाना था, लेकिन ट्रेन देरी से चली और 13 जनवरी की शाम दीमापुर पहुंची। इसके बाद खिलाड़ियों को कार से दीमापुर से इंफाल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान 13 जनवरी की रात करीब 12:30 बजे ...