इंफाल, सितम्बर 19 -- मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल के दो जवान शहीद हो गए। वहीं, कुछ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने हमले की कड़ी निंदा की और शहीद हुए जवानों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया। एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। असम राइफल्स के जवान इंफाल से 407 टाटा वाहन में यात्रा कर रहे थे, जब शाम करीब 6 बजे नामबोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हमला हुआ। जहां हमला हुआ वह जगह, इंफाल हवाई अड्डे से लगभग 8 किलोमीटर ...