इंफाल, सितम्बर 19 -- मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने शुक्रवार शाम असम राइफल्स के वाहन पर हमला कर दिया। इस हमले में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई। वहीं, कम से कम तीन अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के नांबोल सबल लेइकाई इलाके में शाम करीब छह बजे हुई। एक अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के एक समूह ने उस वाहन पर घात लगाकर हमला किया, जिससे असम राइफल्स के जवान इंफाल से बिष्णुपुर जिले की ओर जा रहे थे। हमले में एक जवान की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गईएक अन्य अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा हमला करने वालों की तलाश भी तेज कर दी गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.