इम्फाल, फरवरी 4 -- भाजपा ने पूरे एक साल बाद मणिपुर में नई सरकार बनाने की तैयारी कर ली है। वरिष्ठ नेता युमनाम खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह नए मुख्यमंत्री होंगे। इसके अलावा दो उपमुख्यमंत्री भी बनाए जाने की तैयारी है। डिप्टी सीएम के तौर पर नेमचा किपगेन का नाम तय हुआ है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि मणिपुर में मैतेई समुदाय के अलावा कुकी को भी साधा जा सके। दोनों समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसे कंट्रोल करने में पूर्व सीएम एन. बीरेन सिंह असफल रहे थे। यही कारण रहा कि उनकी कुर्सी ही चली गई और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाना पड़ा था ताकि किसी तरह के विवाद से बचा जा सके। खेमचंद सिंह मैतेई समुदाय के हैं। इसके अलावा किपगेन कुकी नेता हैं। इस प्रयास को राज्य में भरोसा बहाल करने की एक कोशिश माना जा रहा है। यही कारण है कि एक सीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.