नई दिल्ली, जनवरी 20 -- देश के लिए खेल के मैदान में नाम रोशन करने निकले राजस्थान के नन्हे खिलाड़ियों के साथ मणिपुर में हुई कथित वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता (नेशनल स्कूल गेम्स) में हिस्सा लेने गए राजस्थान के स्कूली बच्चों की टीम को मणिपुर में कथित तौर पर बंदूक की नोक पर बंधक बनाए जाने और लूटपाट की खबरों पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़ा रुख अपनाया है। गहलोत ने इस घटना को "बेहद पीड़ादायक और चिंता पैदा करने वाला" बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो दिल दहला देने वाले हैं, जिनमें बच्चे और उनके परिजन डरे-सहमे नजर आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर इस गंभीर मामले में राजस्थान सरकार और खेल विभाग ने अब तक क्या कदम उठाए हैं। "बच्चों से जुड़ा मामला, बेहद गंभीर" पूर्व मुख्यमंत्री...