रांची, मई 24 -- रांची, वरीय संवाददाता। मनीटोला स्थित मां काली मंदिर में जय मां काली जगदंबा ट्रस्ट के तत्वावधान में पारंपरिक भव्यता और श्रद्धा के साथ तीन दिवसीय बड़ा पूजा का आयोजन रविवार के आरंभ होगा। पहले दिन शोभायात्रा निकलेगी। यह आयोजन 25 से 27 मई तक भक्तिभाव, सांस्कृतिक गरिमा और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में सम्पन्न होगा। ट्रस्ट के सचिव पवन पासवान ने जानकारी दी कि पूजा कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर ली गई है। इसकी तैयारी अंतिम चरण पर है। पूजा की शुरुआत प्रतिदिन प्रातः तीन बजे से होगी। इस वर्ष हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता से फूल व फल मंगाए गए हैं। फूलों से पूरे मार्ग को सजाया जाएगा। चंदननगर की लाईटिंग से सजावट आयोजन स्थल को चंदनगर कि लाइटिंग से सजाया जा रहा है। विशेष रूप से कृष्णलीला और पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आधारित रंग-बिरंगी लाइटों...