बिहारशरीफ, जुलाई 31 -- पार्टी ने की सभी मोर्चों के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा फोटो : मणिकांत-मणिकांत पासवान। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भाजपा की जिला इकाई ने सभी मोर्चों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। मघड़ा गांव निवासी मणिकांत पासवान को अनुसूचित मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वे पहले से भारतीय जनता युवा मोर्चा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं। उनकी निष्ठा व पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अहम जिम्मेवारी दी गयी है। इसी प्रकार, विकास कुमार को युवा मोर्चा, निशा रानी को महिला मोर्चा, विकास कुमार चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा मोर्चा, महेन्द्र यादव को किसान मोर्चा व सौरभ जैन को अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने पत्र जारी कर यह घोषणा की है। मणिकांत ने उनके उपर विश्वास जतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.