लखनऊ, जनवरी 20 -- आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्वास्थ्य भवन चौराहे पर वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर प्राचीन मंदिरों को तोड़े जाने का आरोप लगाते हुए विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस वालों की बीच तीखी झड़प और छीना झपटी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्शन के बाद आप पार्टी की ओर से संबंधित अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मंदिर ध्वस्तीकरण पर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की गई। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि मणिकर्णिका घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, हिंदू आस्था और परंपरा का पवित्र केंद्र है। यहां स्थित प्राचीन मंदिरों को तोड़ना न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है, बल्कि यह देश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.