शाहजहांपुर, जनवरी 20 -- शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियों के ध्वस्तीकरण करने का आरोप लगाकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा सिंह को सौंपा गया। कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, बीएन सिंह यादव, संजय सक्सेना, सुशील प्रकाश शर्मा, राकेश मिश्रा, प्रमोद पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.