मुरादाबाद, जनवरी 19 -- वाराणसी में मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त किए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि बीती 10 जनवरी को योगी सरकार के निर्देश पर नगर निगम द्वारा मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कराया गया, जिसमें माता अहिल्याबाई होल्कर की पवित्र व ऐतिहासिक मूर्ति के साथ भी खिलवाड़ किया गया। कांग्रेसियों ने इस कार्रवाई को जनआस्था और सांस्कृतिक विरासत पर आघात बताते हुए कहा कि मणिकर्णिका घाट न केवल धार्मिक, बल्कि ऐतिहासिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। कांग्रेसियों ने कहा कि हमारी मांग है कि घाट और पवित्र मूर्तियों का नए सिरे से पूर्व स्वरूप में पुनर्निर्माण कराया जाए। साथ ही जिन शासनिक और प्रशासनिक अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.