फतेहपुर, जनवरी 19 -- फतेहपुर। काशी के मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त कराने का कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है। कांग्रेसियों ने सोमवार को राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से भेजा। पार्टीजनों का कहना था कि मणिकर्णिका घाट का पुनर्निमाण कराया जाए। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट 1791 में माता अहिल्या बाई द्वारा जीर्णोद्धारित कराया गया था, जो सनातनियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों से दूर धर्म स्थलों को तोड़ने का काम कर रही है, काशी का मणिकर्णिका घाट भी इसकी बानगी है। आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कौन से सनातन धर्म को मानती है ये समझ से परे है, सरकार द्वारा धर्म गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरा नंद को संगम स्नान से रोक यह सिद्ध कर दिया है कि उन्हे महज सरकार बनाओ धर्म के पालन से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.