मिर्जापुर, जनवरी 20 -- मिर्जापुर। काशी में विकास के नाम पर वाराणसी के ऐतिहासिक मणिकर्णिका घाट को ध्वस्त करने और मंदिरों को तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष डा. शिव कुमार पटेल ने कहा कि सन् 1791 में पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर ने इसका जिणोंद्धार करवाया था। यह स्थान अहिल्या माँ साहेब के लिए बहुत महत्व रखता था। 10 जनवरी 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना के वाराणसी नगर निगम के अधिकारियों के कहने पर मणिकर्णिका घाट को कुछ ही घंटों में ध्वस्त कर दिया गया। मांग किया कि इस लापरवाही की जांच करवाएं और संबंधित लोगों को जिम्मेदार ठहराकर कार्यवाही करें। अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, जिला पंचायत सदस्य ...