वाराणसी, जनवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। माघ मास पर सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई घाट पर गंगा स्नान कर काशी की धरोहरों की रक्षा का संकल्प लिया। पंचांग के अनुसार माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, सोमवार का दिन एवं सिद्धि योग का शुभ संयोग होने से यह दिन स्नान-दान एवं पुण्य कर्म के लिए विशेष फलदायी माना गया। गंगा स्नान कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काशी की आस्था, अस्मिता, संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल ने कहा कि माघ मास में गंगा स्नान आत्मशुद्धि, संयम और लोककल्याण की भावना से जुड़ा है। काशी सनातन सभ्यता की आत्मा है और इसकी आस्था, संस्कृति तथा विरासत की रक्षा हम सभी का दायित्व है। आज जिस प्रकार काशी की ऐतिहासिक धरोहरों, प्राचीन मंदिरों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.