छपरा, दिसम्बर 3 -- मढ़ौरा/ नगरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा, नगरा व अमनौर में बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने सड़क किनारे वर्षों से जमे अवैध कब्जाधारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोज़र चलाया। मढौरा में सीओ अम्बपाली यादव के नेतृत्व में राजस्व अधिकारी, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और पुलिस बल की टीम ने अपराह्न धेनुकी चौक से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया, जो गढ़देवी चौक होते हुए पूरे मढ़ौरा बाजार तक चला। दोनों तरफ सड़क किनारे बने शेड, चूल्हा और अन्य अवैध निर्माण को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना पहले ही मिल जाने से कई कब्जाधारियों ने स्वयं ही अपने शेड हटा लिए, जबकि बाकी को जेसीबी से तोड़ा गया। सीओ अम्बपाली यादव ने साफ चेतावनी दी कि जो लोग अब भी सड़क पर कब्जा किए हुए हैं, वे स्वयं हटा लें, अन्यथा दो दिन बाद फिर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.