छपरा, जनवरी 22 -- मढ़ौरा। थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में पूर्व की दुश्मनी को लेकर एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गयी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजनों द्वारा तत्काल इलाज के लिए मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान शोभा कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ पहले से चले आ रहे विवाद को लेकर घर के पास के ही कुछ युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि आरोपियों ने शोभा कुमारी के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके हाथ और सिर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, जख्मी महिला के पति...