छपरा, फरवरी 20 -- छपरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा चीनी मिल को चालू कराने को लेकर मढ़ौरा किसान कामगार चिनी व उद्योग सरकारी समिति का एक प्रतिनिधि मंडल नागेन्द्र राय के नेतृत्व में गन्ना आयुक्त से मुलाकात कर अपनी बात रखी। प्रतिनिधि मंडल ने सरकारी समिति के गठन तथा उदेश्यों के बारे मे गन्ना आयुक्त को अवगत कराया। बताया कि 30 वर्षों से कानपुर सुगर वकर्स की मढ़ौरा इकाई बन्द पड़ा है। उसे पुनर्जीवित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में सरकारी समिति के द्वारा भारत सरकार के सहाकारिता - वस्त्र मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सरकारी शक्कर कारखाना संघ लिमिटेड से वार्ता के बारे में भी गन्ना आयुक्त से जानकारी साझा किया । गन्ना आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल के उठाये गये सवाल पर सहानुभुतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। अनुरोध किया कि इस प्रयास में जितने भी संबंधित अ...