छपरा, जनवरी 13 -- सीएस के औचक निरीक्षण में दिखे गार्ड से उलझे मरीज, बेडशीट से लेकर मरीजो का भोजन तक नदारद फोटो- 28 मढ़ौरा अनुमण्डल अस्पताल में औचक निरीक्षण के दौरान सीएस व अस्पताल के डॉक्टर मढ़ौरा। एक संवाददाता मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी द्वारा मंगलवार को किए गए करीब एक घंटे के औचक निरीक्षण में अस्पताल की कार्यप्रणाली में कई गंभीर खामियां उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में गार्ड और मरीजों के बीच कतार को लेकर हंगामा की स्थिति भी देखी गई, जिसने व्यवस्था की पोल खोल दी। मंगलवार को अचानक पहुंचे सिविल सर्जन ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन तिवारी और डॉ वीरेश कुमार के साथ मिलकर अस्पताल के गार्ड, चिकित्सकों और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की। इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.