छपरा, फरवरी 9 -- मढ़ौरा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय मढ़ौरा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में आज तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति नहीं किए जाने से क्षेत्र के मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को स्थानीय विधायक जितेंद्र कुमार राय ने विधानसभा के वर्तमान सत्र में तारांकित प्रश्न के माध्यम से उठाया है। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया है कि मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल में शिशु रोग, हड्डी रोग, नेत्र, कान-नाक-गला, स्त्री रोग, शल्य चिकित्सक, मूर्च्छक समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों की अब तक नियुक्ति क्यों नहीं की गई। उन्होंने यह भी पूछा कि क्या स्वास्थ्य विभाग मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल और इसके अंतर्गत आने वाले अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रति...