मिर्जापुर, दिसम्बर 30 -- मिर्जापुर। मड़िहान थाना क्षेत्र के राजपुर देकवाह गांव के सीवान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...