मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मड़वन, एक संवाददाता। मड़वन प्रखंड के सभी विद्यालयों के पोषण क्षेत्र में 6 से 14 एवं 15 से 19 आयु वर्ग के विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों की पहचान के लिए गृहवार सर्वेक्षण शुरू हुआ। बिहार शिक्षा परियोजना के आदेश पर यह पहल की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चों के आंकड़े एकत्रित करना है, जो किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित रह गए हैं। या 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा पूरी नहीं कर सके हैं। सर्वेक्षण से चिह्नित बच्चों को आवश्यकता अनुसार औपचारिक अथवा दूरस्थ शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एकत्रित आंकड़ों की प्रविष्टि प्रबंध पोर्टल पर की जानी है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्व में जिला, प्रखंड एवं विद्यालय स्तर पर कोर कमेटी का गठन की जा चुकी है। सर्वेक्षण 8 जनवरी तक चलेगा। इसके बाद 9 एवं 10 जनवरी को आमसभा के माध्यम से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.