मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मड़वन। झखड़ा गांव में शनिवार को कांटी विधायक अजीत कुमार ने जनसंवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का सम्मान दिलाना पहली प्राथमिकता है। झखड़ा नवादा के अलावा मड़वन की जर्जर सड़कों का शीघ्र जीर्णोद्धार होगा। किसानों से कहा कि एग्रीकल्चर फीडर बनवा कर खेत तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर राजदीप साह, मो. शमीम, किसानश्री रमाशंकर सिंह, सतनारायण लाल, अवधेश राय, राजकुमार साह, राजाबाबू, श्रीनारायण राय, विनोद सिंह, संजय राय, राम नारायण राय आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...