पिथौरागढ़, जून 14 -- पिथौरागढ़। मडमानले निवासी जतिन धामी सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। भारतीय नौसेना की देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में जतिन को परिजनों ने स्टार लगाए। जतिन के पिता दिनेश धामी 20 कुमाऊं रेजीमेंट में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं और माता गृहणी हैं। जतिन के सेना में अधिकारी बनने पर गांव में खुशी की लहर है। जतिन ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,गुरुजनों व ताऊ जीवन सिंह धामी को दिया है। सेना में अधिकारी बनने पर प्रो.शेखर पाठक,डॉ.अशोक पंत,गजेंद्र सिंह सौन,लक्ष्मण सिंह खाती,संतोष लाल शाह,अशोक जुकरिया,भाष्कर कर्नाटक,गजेंद्र बोरा सहित अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.