दरभंगा, नवम्बर 26 -- जाले। प्रखंड क्षेत्र के मठ-मंदिरों में मंगलवार को विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर एक दिन पूर्व से ही साधु-संतों एवं धर्मानुरागियों में विशेष चहल-पहल थी। इस मौके पर ब्रह्मपुर पश्चिमी स्थित महर्षि गौतम आश्रम गौतम कुंड, रतनपुर स्थित श्री चैतन्य कुटी, जोगियारा स्थित कल्याण कुटी और राम जानकी मंदिर, वसंत, लतराहा, घोघराहा, मुरैठा स्थित ठाकुरबाड़ी एवं राम जानकी मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। सभी मठ-मंदिरों में सुबह से धर्मानुरागियों का जुटना शुरू हो गया था। पूरे दिन मठ-मंदिरों में कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान, ध्वजारोहण एवं भजन-कीर्तन चला। समाचार भेजे जाने तक मठ-मंदिरों में विवाह पंचमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा था। झांकी के साथ सीता और श्रीराम विवाह की प्रस्तुति भी की जा रही थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.