हाजीपुर, अगस्त 18 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि शनिवार की रात मठ मंदिरों में विधिविधान और धूमधाम से भगवान कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों की रंगीन लाइटों से सजावट की गई थी। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का सिलसिला देर रात तक जारी रहा और रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पूजा-पाठ कर मनाया गया। स्थानीय नारायणी नदी के तट चद्रालय स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में महंथ शत्रुध्न दास जी महाराज द्वारा रात मध्य रात्रि में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाई गई। मंदिर के अध्यक्ष मनबोधन तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, कन्हैया ठाकुर, चंददेश्वर तिवारी, पंडित सियाराम तिवारी ने सुबह से मंदिर को सजाया और जन्मोत्सव पर्व मनाया। देवेन्द्र तिवारी ने बताया कि गुरुवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी महोत्सव मनाई जाएगी और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा...