बलिया, जनवरी 15 -- बलिया, संवाददाता। मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को जगह-जगह खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। शहर में रेलवे स्टेशन के सामने खिचड़ी का वितरण किया गया। एनएच के किनारे लगे स्टाल पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूर हिसं के अनुसर मकर संक्रांति ध्रुव जी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया। संस्था के सचिव भानु प्रकाश सिंह बबलू की ओर से बच्चों के बीच पतंग का वितरण किया गया। सुखपुरा हिसं के अनुसार संत यतीनाथ बाबा मन्दिर परिसर में खिचड़ी सहभोज का आयोजन हुआ। मंदिर पर पूजन-अर्चन के बाद खिचड़ी प्रसाद का वितरण शुरू हुआ। पूरी व्यवस्था को युवकों ने सम्भाला था। नवदीप ठाकुर, चन्दन वर्मा, राहुल वर्मा,ओमप्रकाश सिंह, सरल पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, मनोज सिंह, गोलू पटेल, ...