कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- पडरौना, निज संवाददाता। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार के मठिया गांव में छेड़छाड़ को लेकर पुरानी रंजिश में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ था। इसमें एक पक्ष तीन लोग घायल हो गए। तीन पुलिस कर्मियों के चोटिल होने के साथ दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। पूरी रात के बाद मंगलवार को भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। घायल चौकी इंचार्ज की तहरीर पर 22 नामजद व 50 अज्ञात तथा पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आधा दर्जन नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने लगातार छापेमारी कर 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है। कप्तानगंज के मठिया निवासी ओमप्रकाश साहनी और रामेश्वर साहनी में विवाद चल रहा था। इसमें दोनों पक्ष से मुकदमा दर्ज है। सोमवार की रात छेड़खानी को लेकर पुरानी रंजिश मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.