बेगुसराय, अगस्त 31 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बेगूसराय अंचल परिषद का 26वां सम्मेलन शनिवार की देर शाम इनियार में हुआ। इसमें 1 सितंबर को पटना चलो के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। अंचल मंत्री चंद्रमोहन शाह अकेला की ओर से राजनीतिक एवं सांगठनिक प्रस्तुत प्रतिवेदन को बहस के बाद स्वीकृत किया गया। आगे के लिए 25 सदस्यीय अंचल परिषद का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्याम बहादुर सिंह को अंचल मंत्री और सुनील कुमार को सहायक अंचल मंत्री बनाया गया। कुसमहौत सहित अन्य जगहों पर भी भूमाफिया, शासन एवं प्रशासन गठजोड़ का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही, मटिहानी विधानसभा को भाकपा का परंपरागत सीट बताते हुए महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते चुनाव लड़ने का प्रस्ताव सर्वसम्मति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.