बेगुसराय, फरवरी 15 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातःकाल से ही चाक, नायगांव, छितरौर, खोरमपुर, सिहमा सहित अन्य गंगा घाटों पर भक्तों ने पवित्र गंगा स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। खरीदी गांव स्थित श्री रामजी ठाकुरबाड़ी के नवनिर्मित भवन में शिवलिंग, माता पार्वती एवं हनुमान जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत 24 घंटे का अखंड रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। इसमें क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रखंड प्र...