बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। मटिहानी गांव का ऐतिहासिक श्री प्रभात पुस्तकालय अब आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर नए रूप में लोगों के सामने है। छात्रों में खुशी का माहौल है। वर्ष 1969 में स्थापित यह पुस्तकालय, जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य पूरा होने के बाद बुधवार को पुनः लोकार्पित किया गया। उद्घाटन प्रखंड प्रमुख विश्वनाथ राय, पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राजेश, स्वतंत्रता सेनानी स्व. राजेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र फ्लिप कुमार सिंहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी, शंभू सिंह और कर्पूरी चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वक्ताओं ने कहा कि पुराने ढांचे में वर्षों से चल रहे पुस्तकालय को नया स्वरूप मिलना गांव के लिए बड़ी उपलब्धि है। मुखिया राम पुकारी देवी के प्रयास से भवन का रंग-रोगन एवं चारदीवारी का निर्माण कराया गया। वहीं स्व...