बेगुसराय, अगस्त 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मटिहानी प्रखंड को अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने, बाढ़ पीड़ितों को मिलने वाली बाढ़ सहायता राशि से वंचित परिवारों को अबिलम्ब जीआर राशि उपलब्ध करवाने समेत अन्य मांगों को लेकर महागठबंधन के नेताओं ने बीडीओ को मांगपत्र सौंपा। साथ ही, नौ सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की जानकारी दी। माकपा नेता व जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि कटाव विस्थापितों के बीच वितरण किए गए वास गीत पर्चा में धांधली बरती गई है। उसमें सुधार कर सही लोगों को वास गीत का पर्चा दिये जाने की जरूरत है। मौके पर माकपा नेता अंजनी कुमार सिंह के अलावा राजद के त्रिभुवन कुमार पिंटू, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रामानुज कुमार व अन्य थे। इन लोगों ने बताया कि अगर समय रहते बताये गये विंदुओं पर कार्य नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.