मुरादाबाद, फरवरी 19 -- काशीपुर-मुरादाबाद हाईवे पर ग्राम मुंशीगंज के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर सड़क किनारे खड़े युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुरादाबाद काशीपुर मार्ग पर गुरुवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुंशीगंज के पास नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी फहीम अहमद 43 पुत्र लियाकत हुसैन टहल रहा था । मटर के छिलकों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे कुचल दिया। जिससे उसे गंभीर चोट आई । उसे राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु दिखाया गया। जहां पर चिकित्सक द्वारा फहीम को मृत घोषित कर दिया गया । उधर दुर्घटना के दौरान हाइवे पर जाम लग गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी फरजाना, मां खातून बेगम, भाइयों नईम और अजीम तथा बेटों 4 वर्ष के हसन, डे...