नई दिल्ली, जनवरी 31 -- हरी मटर के दीवाने लोगों के लिए नई रेसिपी। वैसे तो पूड़ी का टेस्ट सभी को पसंद आता है लेकिन कुछ लोग मटर वाली पूड़ियों के खास फैन होते हैं। उन्हें हर दिन खस्ता, करारी मटर वाली पूड़ियां खाना पसंद होता है। जिसे बनाना कई बार मुश्किल वाला काम लगता है। लेकिन बस आटा गूंथते वक्त अगर आप इन चीजों की मिलाकर मटर की पूड़ियां बनाएंगी। तो हर बार ये क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होंगी। सबसे खास बात कि मटर की स्टफिंग की जरूरत भी नहीं होगी। तो बस सीख लें फटाफट तरीके से बन जाने वाली मटर की पूड़ियां।मटर की पूड़ी बनाने की सामग्री छिले हुए फ्रेश मटर के दाने दो कप आठ से दस कली लहसुन तीन से चार हरी मिर्च छोटा अदरक का टुकड़ा एक बंच फ्रेश हरी धनिया नमक स्वादानुसार चाट मसाला जीरा पाउडर लाल मिर्च पाउडर एक छोटा कप सूजी डेढ़ कप गेंहू का आटा तलने क...