रामगढ़, फरवरी 19 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। सिविल सर्जन सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चित्तरपुर एवं कोठार क्षेत्र में संचालित मीट एवं चिकन दुकानों का सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान पाया गया कि अधिकांश दुकानें भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से निर्गत अनुज्ञप्ति व रजिस्ट्रेशन के बिना संचालित हो रही थी। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अनुरूप स्वच्छता एवं मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, तथा कई दुकानों में अत्यधिक गंदगी पाई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए न्यू महतो मटन शॉप, चित्तरपुर से 5 हजार, मेहता मीट दुकान, चित्तरपुर से 5 हजार, तौफीक अंसारी, कोठार चौक से 5 हजार रुपये जुर्माना वशूला गया। साथ ही न्यू महतो मटन शॉप, मेहता मटन दुकान...