जामताड़ा, फरवरी 2 -- करमाटांड़, प्रतिनिधि। करमाटांड़ प्रखंड के मटटांड़ स्थित शिव-पार्वती मंदिर में यज्ञ एवं मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि निर्धारण को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र मंडल ने की। बैठक में सर्वसम्मति से 9 दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति महायज्ञ सह पार्वती मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन का निर्णय लिया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार 29 अप्रैल को मां पार्वती की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महायज्ञ में बनारस के आचार्य त्रिपुरारी पांडे एवं धनबाद के आचार्य सनोज कुमार पांडे समेत कुल 11 ब्राह्मणों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन संपन्न कराया जाएगा। ब्राह्मणों की सलाह एवं सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार तय की गई। 18 अप्रैल : झंडारोहण 22 अप्रैल : यज्ञ प्रारंभ 23 अप्रैल :...