नई दिल्ली, मार्च 30 -- गर्मी में मटके का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है। इस पानी को पीकर आप खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं जो अक्सर फ्रिज का पानी पीकर हो जाती हैं। मटके को देसी कूलर भी कहा जाता है, क्योंकि इसमें रखा पानी नैचुरल तरीके से ठंडा होता है। हालांकि, ज्यादातर लोगों का मानना है कि मटके का पानी फ्रिज जैसा ठंडा नहीं होता है और बहुत मटका भी जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में मटके की केयर करने के लिए इसे साफ करने के 5 टिप्स को अपनाएं। और पानी को फ्रिज जैसा ठंडा रखने के लिए यहां बताई ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं।मटका साफ रखने की 5 टिप्स 1) मटके को रोजाना खाली करके साफ करना बहुत जरूरी होता है। अगर आप इसे रोजाना साफ नहीं करेंगे तो इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। जब आप रोजाना इसे साफ करते हैं तो बैक्टीरिया को पनपने से रोका जा सकता है। 2...