पीलीभीत, मई 4 -- पीलीभीत। डीएम संजय कुमार सिंह ने निर्माणाधीन मझोला-सितारगंज फोर लाइन मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान अवगत कराया गया की ग्राम मेहरबान नगर के पास फोर लाइन मार्ग कई मोड़े हैं। मार्ग की मोड़ों को सीधा करने के लिए ग्रामीणों से बातचीत की गई। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा मार्ग को सीधा करने के लिए भूमि देने पर सहमत हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूपी और उत्तराखंड बॉर्डर पर बोर्ड लगाने के लिए अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत ग्राम पकड़िया विजयपुर मझोला में श्मशान भूमि की बाउंड्री बाल निर्माण कार्य को देखा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गुलडिया भिंडारा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.