गढ़वा, फरवरी 23 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। सोमवार को मझिआंव नगर पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सुबह सात बजे से आरंभ हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चला। मतदाताओं और प्रत्याशियों दोनों में ही खासा उत्साह देखने को मिला। एसडीएम सह अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक कुल 64.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बताया कि विभिन्न वार्डों में स्थित मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगी रहीं। पूरे दिन क्षेत्र की विधि-व्यवस्था एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा मझिआंव क्षेत्र में कैंप किया गया। उन्होंने सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया तथ...