पीलीभीत, फरवरी 5 -- मझारा गांव निवासी प्रगतिशीत किसान इकबाल सिंह के पुत्र व भारतीय हॉकी के स्टार खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को पंजाब सरकार ने पीसीएस का नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। जानकारी के बाद यहां हॉकी खिलाड़ी के घर में खुशियों का माहौल है।टोक्यों ओलंपिक के बाद स्टार बने हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह ने एक बार फिर मझोला सहित पीलीभीतका नाम रोशन किया है। सिमरनजीत सिंह ने भारतीय हॉकी टीम को टोक्यों में कांस्य पदक दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यहां प्रगतिशील किसान इकबाल सिंह के पुत्र सिमरनजीत सिंह को अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। पिछले महीने भारतीय हॉकी चयनकर्ताओं ने सिमरनजीत को एस 5 विश्व कप हॉकी के लिए कप्तान घोषित किया था। वहां भी सिमरनजीत व टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। अब मस्कट से लौटे हॉकी खिलाड़ी सिमरनजीत सिंह को पंजाब स...