बक्सर, मार्च 17 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाराष्ट्र से चुराई गई चार लग्जरी गाड़ियां औद्योगिक थाना क्षेत्र के मझरियां गांव से बरामद की गई। इस मामले में एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे महाराष्ट्र पुलिस अपने साथ ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में पिछले दिनों कुछ लग्जरी गाड़ियों की चोरी हुई थी। वहां की पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कुछ गाड़ियां बक्सर जिले के औद्योगिक थाना के मझरियां गांव में हैं। गाड़ियों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस बक्सर आई और औद्योगिक थाना की पुलिस की मदद से मझरियां में अरविंद सिंह के घर छापा मारा। वहां से महाराष्ट्र नंबर की फॉर्च्यूनर और थार सहित चार लग्जरी गाड़ियां बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक ये गाड़ियां चोरी की हैं। पुलिस ने अरविंद सिंह के बेटे अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती...