मिर्जापुर, जून 16 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय तहसील क्षेत्र के मौजा मझरा कला सहित दर्जनों गांव के किसानों ने विधायक अनुराग सिंह से मिल कर पूर्व में कराए गए सर्वे में खसरा, खतौनी में आराजी नंबर, रकबा व एरिया में हुई गड़बड़ी का समाधान कराने की मांग की। विधायक अनुराग सिंह ने किसानों को आश्वासन दिए कि इस समस्या का समाधान शीघ्र करा दिया जाएगा। विधायक ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से फोन पर बात कर अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि खसरा खतौनी इत्यादि अभिलेखों में हुई गड़बड़ी सुधारने में कानूनी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। कमेटी गठित कर दी गई है। जल्द ही समस्याओं का निदान हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...