रामपुर, फरवरी 24 -- सैफनी। सोमवार को क्षेत्र के मझराघाट गांव में नाले में जलभराव की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने नाला निर्माण और जल निकासी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। क्षेत्र के मझराघाट गांव में जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों में रोष है। बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा जल निकासी के लिए कच्चा नाला खुदवाया गया था, लेकिन निकास का रास्ता न होने से गंदा पानी रास्तों और घरों में भर जाता है। आए दिन रास्ते पर आवागमन बाधित हो जाता है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। समस्या के स्थायी समाधान हेतु पक्के नाले के निर्माण और समुचित जल निकासी व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में उमेश कुमार, बृजपाल कश्यप, नेक सिंह, राजेश कुमार, बलवीर सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.