चाईबासा, मार्च 3 -- चाईबासा, संवाददाता। मझगांव निवासी मोहम्मद शाकिर की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा खातून ने शनिवार की शाम को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार मनीषा की 10 महीना पूर्व मझगांव निवासी मोहम्मद शाकिर के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल वालों ने मनीषा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया था। यही कारण से मनीषा अकसर अपने मायके में रहती थी। इधर, 6 महीना तक मायके में रहने के बाद एक सप्ताह पूर्व ससुराल मझगांव आई थी। मनीषा का चचेरा भाई मोहम्मद महताब ने बताया कि शनिवार को शाम के लगभग 5 बजे उससे बात हुई थी। उसने बताया कि उसके पति, सांस और मामा ससुर बात-बात पर लड़ाई-झगड़ा करते हैं। शाम 6 बजे मनीषा का मामा ससुर मो. तूफानी ने फोन कर बताया कि मनीषा ने फांसी लगा ली है। घटना का सूचना मिलने के बाद उसके परिजन रा...