चाईबासा, जनवरी 14 -- मझगांव। हाथियों के झुंड ने मंगलवार की रात मझगांव व कुमारडुंगी प्रखंड़ गांव में जमकर उत्पात मचाया. झुंड ने चार घरों को ध्वस्त कर दिया है. जबकि कई किसानों की फसलों को खाकर व रौंदकर बर्बाद कर दिया,हाथियो के अलग अलग झुंड ने मझगांव प्रखंड़ के बुरामपदा गांव निवासी व बालियापदा निवासी जमादार तामसोय के सब्जी बगान के गोभी व टमाटर आदि खाकर बर्बाद कर दिया ,प्रखंड़ घोड़ाबंधा पंचायत अन्तर्गत ग्राम हेसेल बेरेल निवासी सुकरा हेम्ब्रम का घर दिवार तोड़कर लगभग बीस किवंटल धान , चावल पच्चास किलो बर्तन , विजय हेम्ब्रम का दिवार तोड़कर पन्द्रह किवंटल चावल और घर का अन्य सामान, ग्राम ओल्हानिया निवासी मधो पान घर तोड़ कर एक किवंटल चावल , पच्चीस किलो आटा और घर का अन्य सामान डिक्सी , बर्तन , बक्सा आदि बर्बाद कर दिया,पंचायत मुखिया विवेकान्नद पुरती ने सूचन...