चाईबासा, दिसम्बर 9 -- मझगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में मंगलवार को आयोजित शिविर के माध्यम से 100 गर्भवती महिलाओं का चिकित्सक डॉ. सलमा सुरेन द्वारा एएनसी जांच की गयी। डॉ. सलमा सुरेन ने बताया कि सभी उपस्थित महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में यूरीन, हेमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, एचआईवी, वजन, ब्लड शुगर सहित आवश्यकता अनुसार अन्य परीक्षण किये गये। जांच के दौरान सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोच की गोली दी गयी। इसके अतिरिक्त आवश्यक दवा भी वितरित की गयी। डॉ. ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि खान-पान का विशेष ध्यान रखें, स्वच्छता बनाए रखें, भोजन करने से पहले हाथ साबुन से अच्छी तरह धोयें और ओआरएस घोल का नियमित उपयोग करें। अस्पताल के प्रभारी डाक्टर चातार ने बताया कि प्रत्येक माह इस तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.