चाईबासा, मार्च 25 -- मझगांव, संवाददाता। केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक नल जल योजना के माध्यम से घर-घर नल के माध्यम से जल उपलब्ध कराना है। कुछ ऐसे भी गांव हैं जहां डेढ़ वर्ष पूर्व योजना तो पहुंची पर जल नहीं पहुंचा। ऐसा ही एक गांव है मझगांव प्रखंड का उलीहातु। हर घर नल जल योजना के क्रियान्वयन में कहीं लापरवाही, कहीं अनियमितता तो कहीं उदासीनता बरती जा रही है, जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम सिंहभूम जिला के मझगांव प्रखंड से महज चार पांच किलोमीटर दूर पड़सा पंचायत अन्तर्गत ग्राम उलिहातु में की जनसंख्या लगभग 600 है। तीन सोलर अधारित जलापूर्ति योजना इस गांव के लिए स्वीकृत हुआ था, लेकिन ठेकेदार एक ही सोलर अधारित जलापूर्ति लगाकर चला गया। बाकी दो में सिर्फ थोड़ी बहुत बोरिंग करके सिर्फ केशिंग लगाकर छोड़ दिया। इस संबंध में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.